{"_id":"5c3b8ba4bdec22739b068f40","slug":"mujaffarnagar-municipality-soon-gets-municipal-corporation-status-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर नगर पालिका काे जल्द नगर निगम का दर्जा : खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर नगर पालिका काे जल्द नगर निगम का दर्जा : खन्ना
Mon, 14 Jan 2019 12:34 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर पालिका मुजफ्फरनगर को जल्द ही नगर निगम का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनाना प्रदेश सरकार के हाथ में है। शहर की जनता स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, नगर निगम हम बना देंगे। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेशों में बच्चे टॉफी, चिप्स आदि खाकर रैपर को डस्टबिन में डालते हैं।
हमारे यहां लग्जरी कारों में चलने वाले लोग भी केले खाकर छिलके सड़क पर डाल देते हैं। ये सोच और संस्कारों का फर्क है। आजादी के 70 सालों में हम अपनी आदतें नहीं सुधार पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सुधार के लिए पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया है। स्वच्छता की शुरुआत हम अपने घरों से करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
रविवार को टाउन हाल के मैदान में स्वच्छता रैली में खन्ना ने कहा कि विदेशों में विकसित देशों के बच्चे भी टॉफी और चाकलेट के रैपर को डस्टबिन में डालते है ये संस्कार उन्हें अपने घरवालों से मिल रहे हैं। बडे़ ही खेद की बात है कि आजादी के इतने दिनों बाद भी हम अपनी आदतों में सुधार नहीं ला सके। हम स्वच्छता का माहौल नहीं बना पाए। हमें अपने बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक करना है। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने से शहर साफ होगा, प्रदेश साफ होगा और देश भी स्वच्छता की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
हमें अपने घर, गांव शहर से शुरूआत करनी होगी। गंदगी बीमारियों की जड़ है। हमें सफाई के प्रति ऐसा माहौल बनाना है, जिससे देश में यूपी और यूपी में मुजफ्फरनगर प्रथम स्थान पर आए। बुढ़ाना और पुरकाजी का प्रदेश स्तर पर स्वच्छता में चयन होने पर मंत्री ने खुशी जाहिर की, कहा कि इससे जिले में स्वच्छता के प्रति बीजारोपण हो गया है। 31 जनवरी तक स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रतियोगिता चल रही है।
इन दिनों में सभी निकाय स्वच्छता के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल योजना, सीवरेज योजना व पार्कों के विकास के लिए धनराशि आवंटित की गई है, ताकि जनपद का विकास हो सके। विधायक कपिलदेव अग्रवाल की डिमांड पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर पालिका मुजफ्फरनगर को जल्द ही नगर निगम का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनाना प्रदेश सरकार के हाथ में है। शहर की जनता स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, नगर निगम हम बना देंगे। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
नगर विकास मंत्री खन्ना और सांसद डॉ संजीव बालियान ने हरी झंडी दिखाकर टाउन हाल के गेट से स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल, चरथावल विधायक विजय कश्यप, खतौली विधायक विक्रम सैनी, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, पूर्व अध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, शाहपुर चेयरमैन परमेश सैनी, जानसठ चेयरमैन परवेंद्र भड़ाना,
डॉ एमके बंसल, ईश्वर चंद्रा, सतीश गोयल, पीयूष, राकेश जैन, राजकुमार जैन, रघुराज गर्ग, कुंज बिहारी अग्रवाल, वैभव त्यागी, वीरपाल निर्वाल, जगदीश पांचाल, प्रमोद मित्तल, मुनेश चौहान, सुरेंद्र अग्रवाल, कुश पुरी, एससी कुलश्रेष्ठ, विनोद जैन, पंकज जैन, श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग, संजय गर्ग, नवीन सैनी, प्रेमी छाबड़ा, बिजेंद्र पाल, अमित राठी, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, नवनीत गुप्ता, सुनील सिंघल, राजकुमार नरुला, गीता जैन, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, विपुल भटनागर, कुशवेंद्र तोमर, आजादवीर आदि मौजूद रहे।
रामपुरी की समस्या का एक सप्ताह में करें निस्तारण
मुजफ्फरनगर। मंत्री सुरेश खन्ना रामपुरी में जलभराव की समस्या का निराकरण करने के लिए डीएम को एक सप्ताह का समय दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नौ करोड़ पालिका के पास है, यदि अधिक पैसा लगेगा उसे भी दिया जाएगा। मंत्री पालिका में जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से सफाई कर्मियों को बढाने के निर्देश भी चेयरमैन और ईओ को दिए।
मोदी के भय से साथ आए माया-अखिलेश: खन्ना
प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मोदी के भय से अखिलेश और मायावती एक साथ आए हैं। दोनों के साथ लड़ने का फार्मूला प्रदेश की जनता फेल कर देगी। लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में ये गठबंधन उड़ जाएगा। प्रदेश में 51 में हम और 49 प्रतिशत में सभी दल लड़ाई में रहेंगे। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गठबंधन में शामिल सपा और बसपा की विचारधारा अलग-अलग है।
अपनी सरकारों में इन दोनों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का उत्पीड़न किया। दोनों के बीच नफरत है। बसपा सुप्रीमो को गेस्ट हाउस कांड नहीं भूलना चाहिए, जब हम लोगों ने उनके सम्मान की रक्षा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी दो और दो चार नहीं होते। वर्ष 2007 में जिस बसपा को एकतरफा बहुमत मिला, 2012 में वह 100 सीटों के आसपास रह गई। 2012 में जिस सपा को पूर्ण बहुमत मिला, 2017 में वह 47 सीटों पर रह गई।
दोनों दलों के वोट जोड़कर जो फार्मूला दिखाया जा रहा है, यह स्थायी नहीं है। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 73 सीटें जीती, जबकि प्रदेश में सपा की सरकार थी। खन्ना ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता एक मजबूत प्रधानमंत्री चाहती है, मजबूर नहीं। गठबंधन का कोई विजन नहीं है और न ही पीएम का कोई चेहरा। जनता लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन के मंसूबों को फेल कर देगी।
मोदी लहर में यह गठबंधन उड़ जाएगा। गठबंधन पर उन्होंने एक शेर भी कहा- न खंजर उठेगा न शमशीर इनसे, ये बाजू मेरे आजमाए हुए हैं। गठबंधन की कोई उम्र और स्थायित्व नहीं है। मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने प्रदेश में पीएम आवास योजना में आठ लाख 33 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। सवा आठ लाख शौचालय नगरीय क्षेत्रों में बनाए गए हैं। स्वच्छता को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।