{"_id":"6001d5448ebc3e30960c4eb5","slug":"mrp-to-be-fixed-with-msp-sher-singh-khatauli-news-mrt520705385","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी के साथ एमआरपी भी तय हो : शेर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी के साथ एमआरपी भी तय हो : शेर सिंह
विज्ञापन
गांव भुवापुर में शेरसिंह राणा को पगड़ी भेंट करते चौहान सामाज के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएसपी के साथ एमआरपी भी तय हो : शेर सिंह
मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव भुवापुर में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर काले कानून जबरदस्ती थोप दिए हैं। देश के अन्नदाता न्याय के लिए प्रतिदिन दिल्ली सीमा पर अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं। एमएसपी के साथ एमआरपी भी तय होनी चाहिए। देश में हर जरूरत के सामान पर एमआरपी लिखा होता है।
इस मौके पर गांव के युवकों ने ढोल नगाड़ों के बीच शेर सिंह राणा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक वर्ष से गांव-गांव जाकर देश, समाज, राजनैतिक और सामाजिक रूप से युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करने का काम रही है, ताकि देश के विकास में हम सभी का भरपूर योगदान बना रहे। उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान देश के गौरव थे, अफगानिस्तान में उनकी समाधि का अपमान किया जा रहा था। मेरा सौभाग्य है कि उनकी मिट्टी को लाया और गंगाजी में प्रवाहित करने का मौका आप सभी को मिला।
इससे पूर्व शेर सिंह राणा ने गांव के मुख्य द्वार पर राजपूत सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार बोर्ड का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर चौहान समाज के सलेक प्रधान, लखीराम, सुसेन प्रधान, विनोद शर्मा, सूर्यप्रताप, संगीत, सतपाल, जयवीर, प्रदीप, अशोक, संतराम, रवि, कुलविंद्र, डा सुरेश, मास्टर पप्पू, डा ओमपाल चोहान, विरेंद्र आदि ने मुख्य अतिथि को माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में सूरज, सुजित, रवि, राधे, गौरव, मनोज, अकिंत, रामलखन की प्रमुख भूमिका रही।