{"_id":"6ab18df8ea552383ed007143","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-car-on-expressway-muzaffarnagar-news-c-30-1-smrt1014-184243-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के छुटमलपुर बाईपास पर सोमवार देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार मुजफ्फरनगर के विक्रांत धीमान (32) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को खबर की।
मुजफ्फरनगर के लक्ष्मीनगर निवासी विक्रांत धीमान वर्तमान में सहारनपुर आईटीसी कंपनी के पास रह रहा था। वह किसी काम से बाइक से देहरादून गया था। सोमवार देर शाम वह वापस लौट रहा था। फतेहपुर थाना क्षेत्र में छुमलपुर बाईपास पर बड़कलां फ्लाईओवर से देहरादून की तरफ पीछे से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछल कर दूर जा गिरा और सिर सड़क में लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर एसआई मशकूर अली और सुबोध शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसकी जेब में मिले कागजों से उसकी पहचान कर परिजनों को खबर की। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि परिजनों के आने के बाद तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।