{"_id":"58b4707a4f1c1b3661830a02","slug":"motorcycle-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की रेस में गई युवक की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की रेस में गई युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल के कुटेसरा से शादी की दावत खाकर लौट रहे युवकों में बाइक को आगे निकालने को लेकर लगी शर्त ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। रेस लगाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो अन्य युवक भी जख्मी हो गए। सोमवार को निरधना गांव से एक ही परिवार के चार युवक कुटेसरा गांव में शादी समारोह में गए थे। एक बाइक पर निरधना निवासी उस्मान (25) और मुतल्लिब तथा दूसरी बाइक पर मनव्वर और मोमीन सवार थे।
वह कुटेसरा गांव से दावत खाकर शाम करीब चार बजे निरधना लौट रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही चारों युवकों में बाइक पर आगे निकलने की शर्त लग गई। शर्त जीतने के लिए बाइकों को आगे निकालने की होड़ मच गई। कुटेसरा मार्ग पर पावटी के तिराहे के पास घुमावदार मोड़ होने के कारण उस्मान का संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसके साथ मुतल्लिब भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक खेतों में जा घुसी।
घायल उस्मान और मुतल्लिब को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उस्मान को मृत घोषित कर दिया। उस्मान की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। अचानक हुई मौत पर पूरे परिवार के साथ गांव में गम का माहौल है। कुटेसरा प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि चारों युवक एक ही परिवार के होने के कारण उन्होंने पुलिस कार्रवाई नहीं की है।