फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother-son attacked for not voting in Karoda Mahajan

करौदा महाजन में वोट नहीं देने पर मां-बेटे पर हमला

Fri, 11 Feb 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mother-son attacked for not voting in Karoda Mahajan
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र के करौदा महाजन गांव में वोट को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। युवक घायल हुआ है। पीड़ितों ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अंकित ने बताया कि वह गांव में अपनी मां सुशीला के साथ वोट डालने गया था। इसी दौरान गांव के एक परिवार ने अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट डालने का दबाव बनाया। पीड़ित ने मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। मतदान के बाद आरोपी उसके घर पहुंचे और देख लेने की धमकी दी, तब गांव के पूर्व प्रधान ने पहुंचकर बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरोपियों ने रास्ते में पीड़ित पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई की गई। वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा। हमलावर उसके पीछे घर तक पहुंच गए। उसकी मां पर भी हमला किया गया। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed