फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother Shakambhari's 65th birth anniversary celebrated with pomp

Muzaffarnagar News: मां शाकंभरी का 65वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Sat, 17 Feb 2024 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Mother Shakambhari's 65th birth anniversary celebrated with pomp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। कुरालसी गांव में मां शाकंभरी देवी का 65वां जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता की पालकी पर फूलाें की वर्षा की। माता की शोभायात्रा में ग्रामीणों की भारी भीड़ रही।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी में चिंतपूर्णी मां शाकंभरी देवी के मंदिर में माता के 65वें जन्मोत्सव पर प्रात यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद विवि-विधान से माता की शोभायात्रा का आयोजन हुआ। मंदिर से आरंभ होकर शोभायात्रा गांव की गलियों से गुजरी, जिसमें कुरालसी गांव के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में माता के भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गांव की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर में पहुंची। मंदिर के मुख्य द्वार पर माता की पालकी पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। शोभायात्रा के बाद भंडारा किया गया। जिला सहकारी बैंक के सभापति ठा. रामनाथ सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष माता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के राजसिंह, मनवीर, ग्राम प्रधान, ठा. मामचन्द, पवन कुमार, सोनू, कुलदीप व सतपाल सिंह सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed