फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother India Jaykare

शिव चौक पर गूंजे भारत माता के जयकारे

Sat, 30 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mother India Jaykare
101 फुट लंबे तिरंगे की कांवड़ का स्वागत करते मुजफ्फरनगर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्तों का रेला लगातार अपने ईष्ट शिवालयों की ओर बढ़ता जा रहा है। पूरा हाईवे कांवड़ियों के हवाले हो चुका है। पूरे जिले में चारों ओर भोले ही भोले नजर आ रहे हैं, जिससे जनपद शिवमय हो गया है। इस बार हरिद्वार से आ रहीं कांवड़ों पर तिरंगा झंडा लगा हुआ है। ऐसा लग रहा है, जैसे इस बार हर कांवड़ देश के लिए लाई जा रही हो। बम-बम भोले के जयकारों के साथ ही पूरे कांवड़ मार्ग पर भारत माता के जयकारे गूंज रहे हैं। 
विज्ञापन


अब कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों कांवड़ियों के आगमन से पुलिस प्रशासन और मुस्तैद हो गया है। स्थानीय कांवड़ियों के लौटने के साथ ही जनपद में हाईवे समेत सभी संपर्क मार्गों पर शिव भक्त ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुरा महादेव जाने वाले कांवड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। औघड़दानी के भक्त भगवान आशुतोष की भक्ति में मस्त होकर नाचते गाते अपने गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग में शिवभक्तों की सेवा में सभी धर्मों के लोग जुटे हैं। कांवड़ियां सेवा शिविरों में भोजन और विश्राम कर आगे बढ़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय विशाल रंगीन रोशनी से सजी डीजे युक्त कांवड़ के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इस आस्था और श्रद्धा के सैलाब को  देखने के लिए हाईवे के अलावा शहर और कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर का हृदय शिवचौक अपनी सजावट और भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उधर, शिवरात्रि पर्व के दो दिन शेष रहने पर शिवालयों और मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कांवड़ को देखने के लिए उमड़ी भीड़
मेरठ के शिवभक्तों की टोली 101 फुट के तिरंगे के साथ कांवड़ लेकर शुुक्रवार को मुजफ्फरनगर से होकर गुजरी। उनकी विशाल कांवड़ और तिरंगे को देखने के लिए भीड़ लगी रही। यह कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही। यहां लोगों ने शिवभक्तों के देशभक्ति के जज्बे को सलाम करते हुए उनका स्वागत किया।


तिरंगा शिव कांवड़ समिति होली चौक मलियाना मेरठ के शिवभक्तों की यह टोली जहां जा रही है। वहीं इसका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इस टोली में शामिल भोला दिनेश कुमार, राजू प्रजापति, सोमी, सतीश सैनी, मनीष सैनी आदि ने बताया कि गत 26 जुलाई को हर की पौड़ी से कांवड़ यात्रा शुरू की थी जो मेरठ के औघड़नाथ  मंदिर पर जाकर संपन्न होगी। टोली में शामिल 28 शिव भक्तों ने 101 फुट के तिरंगे के साथ एक कांवड़ भारत माता को समर्पित की है। यात्रा का उद्देश्य हर भारतीय में देशभक्ति का जज्बा जगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed