फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother-in-law and sister-in-law arrested in suicide case

आत्महत्या प्रकरण में सास और ननद गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and sister-in-law arrested in suicide case
आत्महत्या प्रकरण में सास और ननद गिरफ्तार
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। शौहर द्वारा बेटा न लौटाने और अश्लील वीडियो वायरल करने से आहत महिला द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस हरकत में आई। मृत महिला के भाई की तहरीर पर शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में दो महिला आरोपियों सास परवशी और ननद गुलफ्शां को को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि शौहर व देवर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला की शादी करीब चार साल पूर्व गांव अलीपुरा निवासी शहजाद से हुई थी। करीब ढाई माह पूर्व शौहर ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया था, जबकि महिला का डेढ़ साल का बेटा अपने साथ रख लिया था, तभी से महिला बेटा पाने की खातिर थाने व अफसरों के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी दौरान शौहर द्वारा महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए थे, लेकिन पीड़िता द्वारा इस संबंध में दी गई तहरीर पर भी पुलिस कोई कार्रवाई न करते हुए उसे इधर से उधर टरकाती रही। इससे आहत होकर महिला ने शनिवार दोपहर जहर खा लिया था, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विवाहिता की मौत के बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर मृतका के शौहर शहजाद, देवर फिरोज, सास परवशी और ननद गुलफ्शां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि इनमें नामजद सास परवशी और ननद गुलफ्शां को जौली-बेहड़ा सादात मार्ग पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति और देवर फरार हैं। महिला का बेटा भी फरार शहजाद के पास ही बताया जा रहा है, जिसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, महिला की वीडियो वायरल करने के मामले में भी कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां से हमेशा के लिए दूर हो गया मासूम अरमान
भोपा। थाना के गांव निवासी महिला की मौत के साथ ही उसका डेढ़ साल का मासूम बेटा हमेशा के लिए मां के आंचल से दूर हो गया, जिसे पाने के लिए वह आखिरी सांस तक लड़ती रही। वहीं, मासूम बच्चा भी अपने पिता की हठधर्मी के चलते अपनी मां से हमेशा के लिए बिछड़ गया। वहीं, रविवार तड़के ही पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed