फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Most of the population does not even have DL

बिना ड्राइविंग लाइसेंस बाइक दौड़ा रहे युवा

Mon, 25 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Most of the population does not even have DL
रुडकी रोड पर वाहन चालक का ऑन लाईन चालान करता यातायात कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिकांश आधी आबादी के पास भी नहीं है डीएल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यातायात माह के दौरान भी अधिकांश युवा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे हैं। इनमें आधी आबादी की भी ठीक-ठाक तादाद है, जो बिना डीएल के ही एक्टिवा की सवारी कर रही हैं। वहीं, बिना हेलमेट लगाए ट्रिपल राइडिंग करने से भी युवा पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस लगातार वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। लगातार हो रहे हादसे और उनमें जा रही जानों को लेकर भी वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कार में सीट बेल्ट लगाने, बिना हेलमेट दुपहिया न चलाने और दुपहिया पर ट्रिपल राइडिंग न करने के साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने को लेकर भी लगातार समझाया जा रहा है। इस सबके बावजूद वाहन चालक हैं कि नियमों की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ऐसे भी युवा शामिल हैं, जो बालिग हुए बिना और बिना ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किए हुए ही धड़ल्ले से दुपहिया वाहन सड़कों पर दौड़ाते घूम रहे हैं। शहर में टीएसआई राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में बड़ी संख्या में दुपहिया चला रहे युवा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन दौड़ाते पाए जा रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी इसमें शामिल पाईं गईं हैं। टीएसआई ने बताया कि चेकिंग में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दुपहिया दौड़ा रहे चालकों में अधिकांश युवा थे। ऐसे सभी युवाओं के अभिभावकों को कार्रवाई की चेतावनी देने के साथ ही उनके ढाई-ढाई हजार रुपये के चालान भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स .......
पकड़े गए तो अधिकांश का बहाना बीमारी का
मुजफ्फरनगर। बिना उचित कागजात और नियमों का पालन किए धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे वाहन चालक चेकिंग अभियान में पकड़े जाने पर नए-नए बहाने बनाकर बच निकलने के प्रयास करते हैं। इनमें लड़कों की बात करें तो अधिकांश का बहाना बीमारी, बुखार पीड़ित या फिर जल्दी और जरूरी काम होने का होता है, जबकि आधी आबादी अधिकांशत: सर दर्द और रिश्तेेदारी का हवाला देकर बच निकलने की जुगत भिड़ाती हैं। टीएसआई राजेश कुमार सिंह का कहना है कि जो जिसकी समस्या वास्तव में गंभीर लगती है या फिर लगता है कि वह वास्तव में पीड़ित है, तो उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, जबकि अन्य के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।

रुडकी रोड पर बिना हेल्मेट के जाती स्कूटी सवार।

रुडकी रोड पर बिना हेल्मेट के जाती स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रुडकी रोड पर  ट्रिपल राईडिग करते युवको को रोकते यातायात कर्मी।

रुडकी रोड पर ट्रिपल राईडिग करते युवको को रोकते यातायात कर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रुडकी रोड पर  ट्रिपल राईडिग करते युवको को रोकते यातायात कर्मी।

रुडकी रोड पर ट्रिपल राईडिग करते युवको को रोकते यातायात कर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed