{"_id":"64c3c4c2e649e48f7b07fd94","slug":"most-admissions-in-ba-from-first-merit-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-4515-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पहली मेरिट से बीए में हुए सबसे अधिक दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पहली मेरिट से बीए में हुए सबसे अधिक दाखिले
विज्ञापन
31 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के महाविद्यालयों में पहली मेरिट लिस्ट के आखिरी दिन प्रवेश के लिए मारामारी रही। अब तक सबसे अधिक छात्र-छात्राओं ने बीए में प्रवेश लिया। 31 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी कृषि में 157, बीएससी बायो में 22, बीएससी गणित में 19 और बीकॉम में 12 प्रवेश हुए। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में बीए में 156, बीएससी बायो में 111 और बीएससी गणित में 179 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया।
भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय में बीए में 339, बीकॉम में 301, गृह विज्ञान में 35 और बायो+गणित में 135 प्रवेश हुए। इसके अलावा मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पीजी कॉलेज में बीए में 181 छात्राओं ने प्रवेश लिया। पहली मेरिट के प्रवेश के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन दाखिले हुए। अब मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से 31 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।