फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More than 18 lakh fine charged for not applying mask

मास्क न लगाने पर वसूला 18 लाख से अधिक जुर्माना

Sat, 29 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
More than 18 lakh fine charged for not applying mask
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने कोरोना काल में एक मई से 28 मई तक मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया। वहीं, बड़ी संख्या में बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों के वाहनों के चालान करते हुए वाहनों को सीज भी किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एक मई से 28 मई तक की अवधि में जनपद पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूमने वाले 7,211 लोगों के चालान काटे। इन लोगों से 18 लाख 62 हजार चार सौ रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। वहीं, इस अवधि में ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जो जांच के दौरान बेवजह घर से बाहर सड़कों पर घूमते पाए गए। बेवजह घूमने वाले लोगों के 1,870 वाहनों का इस अवधि में चालान किया गया है। ऐसे भी वाहन चालक मिले, जिनके पास किसी तरह के कागजात नहीं मिले। जनपद में ऐसे 48 वाहनों को सीज भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed