{"_id":"5ac283884f1c1bec618b512c","slug":"more-than-125-arrests-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों की तलाश में जुटा प्रशासनिक अमला, जिले में 125 से अधिक गिरफ्तारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों की तलाश में जुटा प्रशासनिक अमला, जिले में 125 से अधिक गिरफ्तारियां
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
वाहन में तोड़फोड़ करते उपद्रवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवियों की तलाश में प्रशासनिक अमला जुट गया है। उपद्रव में कई दलित संगठनों के नाम सामने आए हैं। अधिकारियों ने उपद्रवियों की पहचान करने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसएसपी ने कहा कि यह आभास नहीं था कि आंदोलन हिंसक होगा।
उपद्रवियों ने शहर में करीब 50 स्थानों पर तोड़फोड़ के साथ कई जगह आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। अब स्थिति को काबू में कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में 125 से अधिक संदिग्धों को विभिन्न थानों में गिरफ्तार किया गया है।
हिंसा के बाद पुलिस लाइन के सभागार में संयुक्त पत्रकार वार्ता में डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव ने अपनी सफाई दी। कहा कि कुछ संगठनों ने भारत बंद के लिए प्रदर्शन करने, ज्ञापन देने की अनुमति मांगी थी। जीआईसी से केवल विरोध जताने के लिए कहा था, लेकिन उपद्रव क्यों किया गया, इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि यह आभास नहीं था कि इतनी बड़ी तादात में भीड़ जुटेगी। शहर में करीब सात हजार लोगों की भीड़ ने जगह-जगह कर लगभग 50 स्थानों पर प्राइवेट, सरकारी संपत्तियों को हानि पहुंचाई है। एसएसपी अनंतदेव ने कहा कि उपद्रव में पुलिस के भी 25-30 जवान घायल हुए हैं।
अफसरों को भी चोटें आई है। उन्होंने स्वीकार किया है कि भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं, साथ ही कहा कि पुलिस ने कोई फायरिंग नहीं की है। उपद्रव में एक युवक अमरेश पुत्र सुरेश की मौत हुई है। उसकी मौत कैसे हुई, जांच कराई जा रही है। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि प्रशासन की टीम लगाकर शहरभर में हुए नुकसान, उपद्रव की डिटेल जुटाई जा रही है। उपद्रवियों ने नई मंडी थाना में आगजनी करने के साथ रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी।
पुष्टि होने पर सभी उपद्रवियों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न थानाक्षेत्रों में 125 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अपनी ओर से एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई करेगी। उपद्रव करने में प्रशासन ने शहीद उधम सिंह सेना, जय सिंधू संघ, भीम आर्मी आदि समेत करीब पांच दलित समाज के संगठनों का हाथ माना है। वहीं, राजनीतिक दलों की भूमिका भी जांच की जाएगी।