{"_id":"5fc7dc848ebc3e9bc919b112","slug":"more-than-12-vehicles-collided-in-fog-many-injured-muzaffarnagar-news-mrt5137661149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में 12 से अधिक वाहन टकराए, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में 12 से अधिक वाहन टकराए, कई घायल
विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र के रायपुर नंगली में निर्माणाधीन अंडरपास के निकट घने कोहरे के कारण दर्जनों वाहन ?
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में 12 से अधिक वाहन टकराए, कई घायल
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे स्थित खतौली बाईपास के गांव रायपुर नंगली में निर्माणाधीन अंडरपास के निकट घने कोहरे के कारण करीब 12 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने के साथ-साथ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे एंबुलेंस वालों ने घायलों को उपचार दिलाया। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
रायपुर नंगली में नेशनल हाईवे पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कराने वाली कंपनी ने हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट करने के लिए अस्थायी अवरोधक लगाए हुए हैं। इन अवरोधकों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। यही हादसे का कारण बन गया है। बुधवार सुबह घना कोहरा होने के कारण वाहन चालक इन अस्थायी अवरोधकों को उचित दूरी से नहीं देख पाए। इस वजह से करीब 12 से अधिक वाहन पीछे से एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें कई लोग घायल हुए।
बुधवार सुबह रुड़की निवासी डीसीएम चालक दीपक डीसीएम में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर रुड़की से गाजियाबाद जा रहा था। घना कोहरा होने के कारण डीसीएम अनियंत्रित होकर अवरोधक से जा टकराया, जिसमें चालक दीपक घायल हो गया। दीपक जैसे ही डीसीएम से नीचे उतरा, तभी उसके पीछे से तेज गति से आ रही फॉच्यूर्नर डीसीएम में पीछे से जा टकराई। फॉर्च्यूनर चालक विकास कुमार पुत्र बीर सिंह, निवासी देहरादून घायल हो गया। इसके अलावा मेरठ की ओर से आए एक बाइक सवार को उसके पीछे तेज गति से दौड़ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इसी स्विफ्ट कार में उसके पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार वहीं पड़ी मिट्टी के ढेर पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सड़क दुर्घटना की सूचना हाईवे एंबुलेंस को दी। हाईवे एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

भोपा क्षेत्र में पड़े कोहरे से होकर जाते वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन