फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More damage in wheat and mustard crops

गेहूं और सरसों की फसल में अधिक नुकसान

Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
More damage in wheat and mustard crops
बुढ़ाना के फुगाना गांव में तेज हवा व बारिश के कारण जमीन पर गिरी सरसों की फसल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गेहूं और सरसों की फसल में अधिक नुकसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण गेहूं की अगेती और सरसों की फसल गिरने के कारण काफी नुकसान हुआ है।
कस्बा व देहात क्षेत्र में बुधवार रात से रुक रुककर तेज हवा के साथ बरसात हो रही है। जिससे देहात व खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। क्षेत्र के कई गांवों में पानी की निकासी न होने के कारण बरसात का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है। मौसम खराब होने से पशु पालकों व किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। किसान व सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत, ग्रामीण चौधरी मुकेश मलिक, चौधरी थामसिंह आदि ने बताया कि इस बरसात से गेहूं की अगेती व सरसों की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण किसानों की सरसों की फसल जमीन पर गिर गई है। किसानों ने प्रशासन से सरसों की फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। उधर, क्षेत्र के कोल्हू और क्रेशर परिसर में पानी से भर गए है। गांव सरनावली निवासी कोल्हू ठेकेदार सुरेंद्र, जयकरण, राजवीर, सक्कू व देवसिंह ने बताया कि बरसात के कारण उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। मजदूर जयकिशन, रामकरण, रामभूल, बबलू व शिवकुमार आदि ने बताया कि कोल्हू बंद होने के कारण वे काम बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed