फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Monu murder case: Sangeet Som said, the lesson will be such that even seven generations will remember it

मोनू हत्याकांड: संगीत सोम बोले, सबक ऐसा मिलेगा कि सात पुश्तें भी याद रखेंगी, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 24 Aug 2025 01:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 24 Aug 2025 01:52 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मोहल्ला पछाला से मोनू करबला रोड पर अपनी बहन के घर जा रहा था। रास्ते में वह एक घर में घुस गया। लोगों ने चोरी के शक में उसकी पिटाई कर दी। अगले दिन वह अपने ही घर में मृत मिला।

विज्ञापन
Monu murder case: Sangeet Som said, the lesson will be such that even seven generations will remember it
मोनू के घर पहुंचे संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करबला रोड पर मोनू खटीक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचने वालों का सिलसिला जारी रहा। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम पीड़ित परिवार से मिले। रविवार को शोक सभा होगी।
विज्ञापन

 

भाजपा और हिंदू संगठनों के नेताओं ने कस्बे में होने वाली शोकसभा की तैयारी के लिए बैंक्वेट हॉल में निरीक्षण किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक और अन्य नेता पहुंचे। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मोनू के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोपी नही बचेगा। भाजपा की सरकार है, सबक ऐसा मिलेगा कि सात पुश्तें भी याद रखेंगी। सभी को कड़ी सजा मिलेगी। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। 
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान शनिवार को मोनू के परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
अनुसूचित जाति का मोनू मोहल्ला पछाला से करबला रोड पर अपनी बहन के घर जा रहा था। इस दौरान वह एक घर में घुस गया। कुछ लोगों ने चोर होने का अंदेशा होने पर शोर मचा दिया। मोहल्ले के ही लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा, लेकिन अगले दिन अपने बिस्तर पर मृत मिला। मृतक की पत्नी करिश्मा ने सात नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खटीक समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। बुढ़ाना में मोनू खटीक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में खटीक समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम राजकुमार को सौंपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद करने तथा मृतक की विधवा को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सभासद पुष्पा रानी, अभिषेक, सोनू, गौरव, सचिन धारीवाल, अजय, राकेश, राजकुमार, सनी खटीक, तुषार धारीवाल, अश्वनी शामिल रहे। संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed