फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Monkey' accused of Isran murder case arrested

इसरान हत्याकांड का आरोपी ‘बंदर’ गिरफ्तार

Wed, 12 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
'Monkey' accused of Isran murder case arrested
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू निवासी इसरान की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नसीम उर्फ बंदर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जामियानगर स्थित तालाब से 27 मार्च को युवक का शव मिला था, जिसके सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। उसकी पहचान गांव सुजड़ू इसरान (18) निवासी गांव नावला, हाल निवासी सुजड़ू के रूप में हुई थी। मृतक के पिता अब्दुल कलाम ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छह अप्रैल को युवक की हत्या का खुलासा करते हुए शारिक व सोनी उर्फ शावेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य हत्यारोपी मोहल्ला खादरवाला निवासी नसीम उर्फ बंदर फरार था।
विज्ञापन

बुधवार को एसआई जितेंद्र शर्मा ने चेकिंग के दौरान आरोपी नसीम उर्फ बंदर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से इसरान की हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed