{"_id":"63d126ea11d86e560a30c9ca","slug":"monitor-top-ten-history-sheeter-criminals-ssp-muzaffarnagar-news-c-14-1-93345-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप टेन-हिस्ट्रशीटर अपराधियों की निगरानी करें : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप टेन-हिस्ट्रशीटर अपराधियों की निगरानी करें : एसएसपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन ने मंगलवार की रात शहर के नई मंडी कोतवाली और सिविल लाइन थाने का निरीक्षण किया। अपराधों के बारे में जानकारी लेकर टॉप टेन और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी के आदेश दिए।
मंगलवार की रात एसएसपी संजीव सुमन ने थाना सिविल लाइन एवं कोतवाली नई मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, आम जनता के बैठने वाले स्थान व पीने के पानी की व्यवस्था को देखा। वांछित, वारंटी की गिरफ्तारी और हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप-10 अपराधियों की निगरानी के निर्देश दिए। महिला शिकायतों के जल्द निस्तारण के आदेश दिए। थाने में मौजूद अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को देखा। थानों पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना। उनके निस्तारण के आदेश दिए।