{"_id":"625b00b67ce327281e52f375","slug":"monitor-the-health-of-children-by-creating-a-help-desk-muzaffarnagar-news-mrt584809711","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश, बच्चों के स्वास्थ्य की करें निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश, बच्चों के स्वास्थ्य की करें निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिले में एहतियात बढ़ा दी गई है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाई जाए। अगर किसी बच्चे की तबीयत खराब लग रही है, तो तुरंत अभिभावकों को जानकारी दें।
शनिवार को डीएम ने निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को लेकर एहतियात बरतनी जरूरी है। स्कूल में अगर किसी बच्चे को बुखार, खांसी और जुकाम है तो विद्यालय की ओर से तुरंत अभिभावकों को सूचना दी जानी चाहिए। बच्चे का चेकअप कराएं और ठीक होने तक स्कूल भेजने से परहेज करें। पेट दर्द, दस्त, सिर दर्द और थकान की शिकायत करने को भी गंभीरता से लिया जाए। यदि किसी विद्यालय में कोविड की जांच जरूरी लगती है तो करा लें। 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।
डीएम ने कहा शिक्षक और अभिभावक जागरूकता दिखाते हुए निगरानी करें। किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं है।