{"_id":"6303d02465193e0dee19217a","slug":"money-is-not-received-from-where-will-the-children-buy-the-uniform-muzaffarnagar-news-mrt6020744145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा मिला नहीं यूनिफॉर्म कहां से खरीदेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा मिला नहीं यूनिफॉर्म कहां से खरीदेंगे बच्चे
विज्ञापन
प्राथमिक विद्वायलय में कक्षा में मौजूद विद्वायार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पैसा मिला नहीं यूनिफॉर्म कहां से खरीदेंगे बच्चे
मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे बिना यूनिफॉर्म के आ रहे हैं। विभाग के प्रयास के बाद भी 70 प्रतिशत बच्चों के पास यूनिफॉर्म नहीं है। बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण पिछले साल 26 हजार बच्चों को पैसा नहीं मिला था, इस बार आधे से अधिक बच्चों के खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय समीक्षा बैठक में परिषदीय स्कूलों के बच्चों की यूनिफॉर्म पर जोर दिया था। जनपद में हालत यह हैं कि अभी तक आधे बच्चों का भी पैसा नहीं आया है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 66 हजार बच्चे हैं। शासन ने जो पैसा जारी किया है वह केवल 80 हजार का ही आया है। जिन बच्चों के अभिभावकों के खातों में पैसा आया है वह भी अभी तक यूनिफॉर्म नहीं खरीद पाए हैं।
जिला स्तर पर बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम चला। जिला समन्वयक रमेंद्र मलिक ने बताया कि जिले के एक लाख 40 हजार बच्चों के अभिभावकों का खाता आधार कार्ड से लिंक हो चुका है। 26 हजार बच्चों के खातों को अपडेट करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष जिले के परिषदीय विद्यालयों में 26 हजार छात्रों का पैसा आया ही नहीं। जिले में एक लाख 58 हजार छात्र पंजीकृत हैं, इनमें केवल एक लाख 32 हजार के अभिभावकों के खाते में ही पैसा आ पाया है।