{"_id":"61b796dec26fcd0385261e95","slug":"monday-was-the-coldest-day-of-this-season-so-far-muzaffarnagar-news-mrt5689143192","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर। सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम मौसम यहां पांच डिग्री से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे, सूरज कम निकलने से ठंड बढ़ती दिखाई दी।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यहां दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाएं चल रही है। न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान यहां 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में और सुबह में ठंड अधिक हो गई है। दिन में सूरज के नहीं निकलने से लोगों को दिन भी ठंड का अहसास हुआ। ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह के समय सड़के सुनसान दिखाई देने लगी है। शाम ढलते ही सड़कों पर कम ही लोग दिखाई दे रहे हैं। अधिकतम तापमान भी यहां 22.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सुबह के समय कोहरा बढ़ने लगा है, जिसके चलते आद्र्रता 98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस समय शहर की सड़कों पर सबसे अधिक बिक्री मूंगफली की हो रही है। मूंगफली प्रत्येक मौहल्ले और मुख्य मार्ग पर गर्म तैयार हो रही है। आम नागरिक अपने सामने भुनी गर्मागर्म मूंगफली का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।