{"_id":"6138f8a48ebc3e266351086b","slug":"molestation-of-a-girl-in-the-city-muzaffarnagar-news-mrt5553611105","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सरेराह छेड़छाड़, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से सरेराह छेड़छाड़, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सरेराह युवती से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर एक युवक ने सरेराह दूसरे वर्ग की युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी के चाचा सपा नेता ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करते हुए थाने में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में तो लिया। आरोप है कि थाने में सपा नेता को वीआईपी ट्रीटमेंट देने में पुलिस जुटी रही। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज करने का दावा कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी एक डॉक्टर की बेटी से मोहल्ले का ही दूसरे वर्ग का युवक काफी दिन से आते-जाते समय परेशान करते हुए छेड़छाड़ कर रहा था। तीन दिन पूर्व आरोपी ने युवती को रोककर उसे अपना मोबाइल नंबर देते हुए कॉल करने के लिए कहा, लेकिन पीड़िता ने अनसुना कर दिया। इससे नाराज युवक ने बुधवार शाम करीब चार बजे ट्यूशन से लौटती युवती को सरेराह रोक लिया और जबरन उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। युवती किसी तरह आरोपी से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इस पर परिजन युवती को लेकर रामलीला टिल्ला चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर उससे जान-माल का खतरा जताया। सूचना पर चौकी पुलिस पर तैनात कांस्टेबल एक होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी का सपा नेता चाचा मौके पर पहुंचा और युवक को जबरन पुलिसकर्मी से छुड़ाकर भगा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पुलिसकर्मी से जमकर बदसलूकी करते हुए थाने में ही धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली। पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी अफसरों को दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सपा नेता को हिरासत में ले लिया। हालांकि कार्रवाई के बजाय शाम तक चौकी पुलिस आरोपी सपा नेता को वहीं बैठाकर कार्रवाई के बजाए आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने में लगी रही।
विज्ञापन
इन्होंने कहा......
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई, जबकि इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, सपा नेता को आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं।