{"_id":"62dc3f54697735315209ced1","slug":"mohit-kumar-of-hapur-has-brought-kanwar-from-haridwar-after-getting-a-job-in-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मां ने बेटे की नौकरी के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगी थी मनोकामना, मोहित ने कांवड़ लाकर निभाया फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां ने बेटे की नौकरी के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगी थी मनोकामना, मोहित ने कांवड़ लाकर निभाया फर्ज
Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
सार
यूपी पुलिस में नौकरी लगने के बाद बेटे ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर मां के फर्ज अदा किया है। दरअसल, मां ने बेटे की नौकरी के लिए भगवान भोलेनाथ से मनोकामना की थी।
विज्ञापन
अपने साथियों के साथ मोहित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कर कहा था कि अगर बेटे की नौकरी लग जाएगी तो आपके नाम की हरिद्वार से कांवड़ लाएगा। वहीं मनोकामना पूरी होने पर सिपाही बना बेटा मां की ममता के चलते भोले की कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मोहित कुमार गुर्जर हापुड़ जिले के वीरसेन गांव के रहने वाले हैं। वे उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर है। उनकी तैनाती कन्नौज जिले में है। मोहित कुमार गुर्जर कंधे पर कांवड, पैरों में छाले और मुंह में बम-बम भोले की जयकारों के साथ शनिवार को मुजफ्फरनगर के भोपा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एक दर्जन साथी थे।
विज्ञापन
मोहित कुमार गुर्जर ने बताया कि उनकी माता माया देवी ने बोल कबूल की थी कि बेटे की नौकरी लग जाए तो वह हरिद्वार से कांवड़ लाएगा। तीन साल पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी लग जाने पर मोहित हरिद्वार से कांवड़ लेकर शनिवार को भोपा शिविर में पहुंचा। मोहित ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में शिव मंदिर पर कांवड़ चढ़ाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ खंडित करने पर बवाल, चौकी में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास, जान बचाकर भागे एसपी सिटी, देखें तस्वीरें
15 साल से कांवड़ियों को मेहंदी लगाकर सेवा कर रहा है भोपा का सतीश
भोपा निवासी सतीश पेशे से मजदूर है। वह पिछले 15 सालों से भोपा गंगनहर पुल के निकट लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों को निशुल्क पैरों में मेहंदी लगाने की सेवा करता चला आ रहा है। सतीश ने बताया कि उसे इस कार्य से बड़ी प्रसंता होती है। साथ ही उसके अंदर भक्ति भाव का भी संचार होता है। सतीश की इस मेहनत की समस्त शिविर आयोजक व ग्रामीण तारीफ करते हैं।