फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohd trapped in Ukraine Hussain also reached his village Phulas Akbarpur safely.

यूक्रेन में फंसा मो. हुसैन भी सकुशल अपने गांव फुलास अकबरपुर पहुंचा

Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mohd trapped in Ukraine Hussain also reached his village Phulas Akbarpur safely.
यूक्रेन से फुलास अकबरपुर गांव लौटे छात्र अजमल व मौ. हुसैन के परिजनों से मिलते तहसीलदार सुरेंद्र प - फोटो : DEVBAND
देवबंद। रूसी हमले के बाद से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को फुलास अकबरपुर निवासी जमीर अहमद के पुत्र मो. हुसैन के भी मंगलवार की देर रात्रि सकुशल अपने घर लौट आने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मोहम्मद हुसैन यूक्रेन स्थित इवानो मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 18 दिसंबर 2021 को वह यूक्रेन गया था। मोहम्मद हुसैन ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद तीन दिन तक तो वह साथियों के साथ हॉस्टल में रहा। दहशत के कारण रात में उन्हें नींद भी नहीं आती थी। बकौल हुसैन वहां मौजूद 50 छात्रों ने स्वयं बस का इंतजाम किया और रोमानिया बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। करीब 15 किमी पहले बस ने उन्हें उतार दिया। इसके बाद वह पैदल चलकर रोमानिया बॉर्डर पहुंचे। दो दिनों तक माइनस पांच डिग्री तापमान में ही छात्र-छात्राएं खुले मैदान में बैठे रहे। इसके बाद रोमानिया के लोगों ने अपनी कार द्वारा उन्हें 750 किलोमीटर दूर बुखारेस्ट एयरपोर्ट पर पहुंचाया। जहां से उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ी। पहले मुंबई और बाद में वह दिल्ली पहुंचे। मोहम्मद हुसैन ने भारत सरकार के प्रयासों से ही वह सकुशल अपने देश लौट सके।
विज्ञापन

अभी कोई हंगरी में तो कोई पोलैंड में फंसा
देवबंद। सांपला खत्री निवासी साजिद ने बताया कि उनका बेटा राशिद पोलीवाला एमबीबीएस का छात्र है। अभी वह 40 छात्रों के जत्थे के साथ हंगरी में हैं। वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित यूनिवर्सिटी में मेडिकल कोर्स कर रही भायला निवासी मदन की पुत्री रीति फिलहाल पोलैंड शहर में है। पिता मदन ने बताया कि उनकी सुबह ही बेटी से बात हुई थी। शायद आज या कल रात्रि में उनकी फ्लाई है। सभी छात्रों के परिजन उनके सकुशल भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन से लौट रहे छात्रों के घर जाकर हालचाल जान रहे अधिकारी
देवबंद। यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्रों से प्रशासनिक अधिकारी उनके घर जाकर हालचाल जानने में जुट गए हैं। बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार ने पनियाली कासिमपुर में अंजलि सिंह के पिता गंगा सिंह से ताजा हालात की जानकारी ली। गंगा सिंह ने एसडीएम को बताया कि अंजली सिंह लवीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। अभी वह रोमानिया में बने सेल्टर हाउस में है। जहां उसके खाने पीने का प्रबंध एंबेसी द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात्रि में उसकी फ्लाई है। वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव ने फुलास अकबपुर जाकर मो. हुसैन, अजमल और देवबंद के मोहल्ला लहसवाड़ा अबुबकर आदि के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। मो. हुसैन यूक्रेन की इवानो सिटी, अजमल व अबुबकर यूजोहार्ड यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन से लौट रहे सभी छात्र सुरक्षित हैं। उनके खाने पीने का इंतजाम सही तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed