फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohammad Kaif wants to become an IAS officer

मोहम्मद कैफ बनना चहाते है आईएएस अधिकारी

Mon, 13 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Kaif wants to become an IAS officer
खतौली के गोल्डन हार्ट एकेडमी के छात्र मोहम्मद कैफ को मिठाई खिलाते परिवार के लोग। - फोटो : KHATAULI
मोहम्मद कैफ बनना चहाते है आईएएस अधिकारी
विज्ञापन

खतौली। नगर में प्रथम व द्वितीय तथा जनपद में सातवां व दसवां स्थान प्राप्त करने वाले मोहम्मद कैफ के साथ दीपक सिंघल व मेघा के घर शुभकामना देने वालों का ताता लगा हुआ है। दोनों बच्चों द्वारा नगर टॉप किए जाने पर उनके रिश्तेदार व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेज, ईमेल पर बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
खतौली में स्थित गोल्डन हार्ट एकेडमी में पढ़ने वाले कस्बे के मोहल्ला ढाकन चौक निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र स्वर्गीय अमीर आलम से जब बात की गई तो उसने बताया कि उसकी पिता की मृत्यु के बाद उसे उसके दोनों भाई फरमान, असद और मां खतीजा ने ही संभाला। उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वह प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करता था, उसने कोई ट्यूशन नहीं लगाया। उसकी इच्छा है कि वह सिविल सर्विस में जाकर अपने देश और देशवासियों की सेवा करे।
विज्ञापन

स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले दीपक सिंघल निवासी मोहल्ला शिवपुरी ने बताया कि उसके पिता सुभाष बिद्दीवाड़ा मार्केट में दुकान करते हैं। वह प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करता था। वह सीए बनना चाहता है। सीए बनकर देश की इकोनॉमी में सुधार लाना चाहता है। मेपल्स स्कूल की टॉपर रही मेघा के पिता रितेश कुमार किसान है। मेघा भी अपनी कामयाबी के पीछे अपने परिवार के साथ अध्यापकों के सहयोग को बता रही हैं। वह भी देश की सेवा करने के लिए सिविल सर्विस में जाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया
खतौली। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में मेपल्स एकेडमी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा मेघा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप और जनपद में दसवां स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। सदफ मलिक ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, जय कोहली ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निमित जैन ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा द्विज तनवर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। छात्रों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, विपिन संगल ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने सभी छात्रों व शिक्षकों को उत्तम परिणाम आने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed