फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Modi's team lying machine: Jayant

मोदी की टीम झूठ बोलने की मशीन: जयंत

Mon, 19 Feb 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Mon, 19 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Modi's team lying machine: Jayant
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा, संघ और विहिप देश का बंटवारा            चाहते हैं। गांव, देश हमारा है। मोदी की टीम झूठ बोलने की मशीन है। रंग बदला है, लेकिन ढंग नहीं बदला। विहिप और संघ के लोग अब हमारी देशभक्ति तय करेंगे। अब आपसी मतभेदों को दूर कर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लानी होगी।
विज्ञापन


बहरुल उलूम मदरसा किशनपुर में आयोजित सामाजिक सद्भावना मंच के कार्यक्रम में जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते देश का प्रगतिशील किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जहां विवाद होता है, वहां खुशहाली नहीं आती। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नाम, पहचान और ताकत को भाजपा ने कमजोर करने का काम किया  है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री किसानों की चार               गुना आय करने की बात करते हैं। विधानसभा में ठोको कहते हैं, गोली का जवाब गोली, क्या यह सब सुनकर बाहरी देशों के लोग यूपी के अंदर निवेश करने आएंगे। देश का चौकीदार सो चुका है। बड़ा घोटाला करो और विदेश भाग जाओ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि पिछड़ा मजदूर, किसान को जोड़कर यह सामाजिक सद्भावना मंच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देश को फिरकापरस्त ताकतों               से सुरक्षित रखना है तो अब आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ आना होगा। इस ताकत को पूरे देश में लेकर जाएंगे। दलित, मुसलमान, किसान और पिछड़ों से जो इमारत बनेगी, वो आने वाले कल की बुनियाद बनेगी। मोदी सरकार ने किसानों का क्या फायदा किया है। कांग्रेस राज में 3.8 प्रतिशत आय की बढ़त थी। आज कुल 1.8 है। किसान को बर्बाद करके रख दिया।


गंगा-जमुना तहजीब में हम दिल मिलाने आए हैं, दल बनाने नहीं। कार्यक्रम में रालोद के त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर,  मंडल प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, मूसा कासमी, खालिद मसूद, डॉ महराजुद्दीन, मुंशीराम पाल, मौलाना नजर, बिन्नू राठी, आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधान गुलबहार, प्रधान साबिर, इस्तकार, दोस्त मोहम्मद, डॉ मुनफैत, प्रधान शाहनजर, अमली खां, प्रधान गुलफाम, बाबू कासिम, उस्मान प्रधान, जान मोहम्मद, सुलेमान, पूरण सिंह आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं, गांव करहेड़ा, तिस्सा, रुडक़ली, जौली, तेवड़ा, अलीपुर, युसूफपुर, अथाई खेड़ी, फिरोजाबाद, मोरना, भोकरहेड़ी आदि के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed