फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Modi made Syama Prasad Mookerjee's dream come true

मोदी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया

Thu, 24 Jun 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Modi made Syama Prasad Mookerjee's dream come true
खतौली में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक शिक्षाविद् प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कश्मीर को लेकर पीएम मोदी ने मुखर्जी के सपने को साकार किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात शिक्षाविद, चिंतक व भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक अहम नेता थे। पंडित नेहरू द्वारा बनाई गई पहली राष्ट्रीय सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नेहरू, लियाकत समझौते के विरोध में मंत्री मंडल से त्यागपत्र दे दिया था। अक्तूबर 1951 में दिल्ली में उनकी अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई। वर्ष 1952 के आम चुनाव में दक्षिण कोलकाता संसदीय क्षेत्र से चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस एवं कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी को हराया।
विज्ञापन

कानपुर में अखिल भारतीय अधिवेशन की अध्यक्षता की और जम्मू-कश्मीर राज्य के भारत में पूर्ण विलय के लिए प्रजा परिषद आंदोलन का समर्थन किया। 11 मई को कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया और गिरफ्तार हो गए। 23 जून को प्रात: श्रीनगर में कारावास की स्थिति में रहस्यमय परिस्थितियों में उनका देहांत हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर उनके सपनों को साकार किया है। पार्टी कार्यालय पर पौधरोपण भी किया गया। आज से छह जुलाई तक जिले के प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधे लगाए जाएंगे। जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, संजय गर्ग, अमित चौधरी, शरद शर्मा, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, रेनू गर्ग, साधना सिंघल, सुधीर खटीक, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रजत त्यागी, हिमांशु सैनी, रक्षित नामदेव, उत्कर्ष त्यागी, सागर वाल्मीकि, मनोज पांचाल, लक्ष्मण शर्मा, अंकित उप्पल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed