{"_id":"617c2b433f560407ae2aafb1","slug":"modi-government-shut-down-darul-uloom-mahamandaleshwar-narasimhanand-of-panchadashanam-juna-akhara-raised-the-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दारुल उलूम को बंद कराए मोदी सरकार, पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दारुल उलूम को बंद कराए मोदी सरकार, पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद ने उठाई मांग
Fri, 29 Oct 2021 10:41 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:41 PM IST
सार
नरसिंहानंद ने मोदी सरकार से दारुल उलूम देवबंद सहित सारे मदरसों को बंद करने की मांग करते हुए कहा कि यदि मोदी सरकार ने ऐसा नहीं किया, तो मोदी सरकार संपूर्ण विश्व के विनाश की जिम्मेदार होगी, क्योंकि भारत के मदरसे पूरी दुनिया को समाप्त करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि केंदकी गांव के ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करने को मुजफ्फरनगर आये। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को दारुल उलूम को बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर एक विवाह मंडप में मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दारुल उलूम देवबंद सारी दुनिया को विश्वयुद्ध की विभीषिका में झोंकने की तैयारी कर रहा है। दारुल उलूम देवबंद तालिबान, अलकायदा और आईएसआई एस जैसे जिहादी संगठनों की मातृ संस्था है। यह संस्था संपूर्ण विश्व के विनाश के बीज बो रही है। केंदकी गांव में बन रहा उनका केंद्र इसी उद्देश्य के लिये बनाया जा रहा है। अगर ये षड्यंत्र सफल हो गया तो पूरे विश्व में केवल विनाश ही रह जाएगा। सारे हिंदू समाज को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी सरकार से दारुल उलूम देवबंद सहित सारे मदरसों को बंद करने की मांग करते हुए कहा कि यदि मोदी सरकार ने ऐसा नहीं किया, तो मोदी सरकार संपूर्ण विश्व के विनाश की जिम्मेदार होगी, क्योंकि भारत के मदरसे पूरी दुनिया को समाप्त करने की तैयारी कर रहे हैं। जनसंख्या बढ़ाकर लोकतांत्रिक तरीके से भारत पर कब्जा करके पूरी दुनिया को समाप्त करना ही इनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को वह केंदकी गांव में जायेंगे और ग्रामीणों से बात करके उनकी आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन