{"_id":"6182daced01dfc35bf6d6073","slug":"mocking-of-members-will-not-be-tolerated-by-eo-muzaffarnagar-news-mrt563528034","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने सभासदों का मजाक उडाया, बर्दाश्त नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने सभासदों का मजाक उडाया, बर्दाश्त नहीं करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ द्वारा सभासदों का मजाक उड़ाना नहीं होगा बर्दाश्त
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सभासदों ने दो सभासदों के खिलाफ एफआईआर होने का विरोध किया है। सभासदों की बैठक में कहा गया कि ईओ हेमराज ने भरे सदन में सभासदों का मजाक उड़ाया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
सभासद नवनीत कुच्छल के आवास पर सभासदों की बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार पर दुर्भावना से प्रेरित होकर मुकदमा लिखाने का आरोप लगाया गया। सभासद सलेख चंद ने कहा कि सभासद अपने वार्ड की समस्याओं का निराकरण करने के लिए नगरपालिका परिषद् कि बोर्ड बैठक में जनता के लिये आवाज उठाता है। हमारी मांग 100 कर्मचारी रखने की थी, जिस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी हसतें रहे और अधिशासी अधिकारी बड़े ही मजाक के मूड में एक सांस में 68, 68, 68, 68, 68... करते रहे, यह सभासदों की बात का मजाक उड़ाना है।
राहुल पंवार ने कहा कि बोर्ड बैठक में ईओ की बढ़ती हुई लापरवाही एवं यहां तक कि वर्क ऑडर की कॉपी भी न देने पर बात करते समय हमारे सभासद सलीम अहमद की आंखों में पानी तक आ गया। सभासद पूनम शर्मा के वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था बिगड़ने पर भी नगर स्वस्थ अधिकारी द्वारा उनके वार्ड के सफाई नायक को हटाये जाने पर उन्होंने घोर विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन
सभासद साक्षी चुग ने कहा कि बोर्ड बैठक की पूरी विडियो रिकॉर्डिंग है। सत्यता कि जांच की जानी चाहिए थी। एफआईआर में इतनी जल्दबाजी करना संदेह साबित करता है। सभासद गुलशन, सभासद सत्तार अहमद ने कहा कि माफी मांगने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज कराना बहुत गलत है।
बैठक में प्रेमी छाबड़ा नेता सभासद दल नगरपालिका परिषद, विकास गुप्ता, प्रियांशु जैन, नवनीत कुच्छल, केलाशो देवी, ओम सिंह पाल, सलेख चंद, नूरजहां, दिलशाद, अरविंद धनगर, उमा देवी, सत्तार, गुलशन, साक्षी चुग, रानी सक्सेना, गय्यूर. वाजिद, नरेश मित्तल, मनीषा तायल, पिंकी, पवन, चौधरी, राहुल पंवार .सुषमा पुंडीर, सरफराज, नौशाद, सलीम, अहमद अली आदि सभासद मौजूद रहे।