फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mock drill done on disaster management in DAV College

Muzaffarnagar News: डीएवी कॉलेज में आपदा प्रबंधन को लेकर किया मॉकड्रिल

Mon, 18 Dec 2023 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mock drill done on disaster management in DAV College
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल किया गया। स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को आपदाओं के दौरान होने वाली हानियों से बचने के बारे में जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन को सीखकर आपदाओं के दौरान होने वाली बड़ी हानि को कम किया जा सकता है।


एफएसओ आरके यादव ने कार्यक्रम में बच्चों को आग के विषय में गंभीरता से समझाते हुए कहा कि ऑक्सीजन, ताप व ईंधन का जब पारस्परिक संपर्क होता है तो आग लगती है। इसके बाद सिलिंडर में लगी आग को उंगली के माध्यम से, पानी के कपड़े और बाल्टी से बुझाकर दिखाया। मॉकड्रिल में घायलों को रेस्क्यू करके भी दिखाया। मास्टर ट्रेनर शीजा खान ने आग, भूकम्प, वज्रपात, शीतलहर, लू , बाढ़, सर्पदंश, डूबना, सड़क दुर्घटना समेत विभिन्न आपदाओं के बारे में समझाया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बच्चों से आह्वान किया कि वह आपदा प्रबन्धन को अपने जीवन में भली-भांति उतार लें।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed