फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mock drill at five health centers including Women's Hospital

महिला अस्पताल सहित पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mock drill at five health centers including Women's Hospital
जिला चिकित्सालय में मॉकड्रिल करते डॉक्टर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला अस्पताल सहित पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला चिकित्सालय सहित पांच अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जनपद में पांच स्वास्थ्य केंद्रों में पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटर्सिव केयर यूनिट) वार्ड बनाए गए हैं, जोकि विशेष रुप से बच्चों के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के जिला महिला चिकित्सालय में 40 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलौदा पुरकाजी में 10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में 10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में 10 बेड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में 10 बैड तैयार किए गए हैं।

जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का अवलोकन डॉ अनिता जोशी अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहारनपुर मंडल ने किया। एसीएमओ डॉ दिव्या वर्मा मौजूद रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शरण सिंह के द्वारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा मोरना में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके सिंह के द्वारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलौदा पुरकाजी में डॉ अरुण कुमार के द्वारा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में डॉ अनु चौधरी के द्वारा मॉक ड्रिल का अवलोकन किया गया।

जिला चिकित्सालय में मॉकड्रिल करते डॉक्टर।

जिला चिकित्सालय में मॉकड्रिल करते डॉक्टर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed