{"_id":"675a7ed274a03b29a904b98a","slug":"mobile-snatched-from-sales-associate-going-home-on-foot-two-arrested-muzaffarnagar-news-c-14-mrt1029-729588-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पैदल घर जा रहे सेल्स एसोसिएट से मोबाइल छीना, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पैदल घर जा रहे सेल्स एसोसिएट से मोबाइल छीना, दो काबू
Thu, 12 Dec 2024 11:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। डबल स्टोरी के पास बाइक सवार तीन युवक पैदल घर जा रहे शोरूम के सेल्स एसोसिएट का मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव कैलावड़ा हाल में राजीव नगर निवासी शाहबान ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह एटलस रोड स्थित शोरूम में सेल्स एसोसिएट हैं। वह रात करीब सवा 11 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे थे। जब वह डबल स्टोरी में पहुंचे तो अचानक बाइक पर तीन युवक उनके पास आए। उन्होंने आते ही उनका मोबाइल छीन लिया। उसके बाद वह बाइक लेकर भाग गए। पीड़ित ने झपटमारों की बाइक का नंबर नोट कर लिया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जटवाड़ा के कुम्हार गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी तुषार व न्यू ब्रहम कॉलोनी निवासी समीर है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन