{"_id":"16f85f1fe2b80c6ad86e9d14be6ee4ee","slug":"mlc-polls-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एमएलसी चुनाव के लिए आज मतदान होगा। जिले में सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक शहर, खतौली, बुढ़ाना, जानसठ, पुरकाजी, मोरना और चरथावल में बनाए गए मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय से सात पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। छह मार्च को सहारनपुर में जैन डिग्री कॉलेज में मतगणना होगी।
डीएम निखिल चन्द्र शुक्ला ने जिला पंचायत सभाकक्ष कलक्ट्रेट से एमएलसी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सात पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार प्रात: 8 बजे से सांय 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। केवल मतदाता सूची में शामिल मतदाता ही वोट डालेंगे।
सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी मतदान केंद्रों पर सात जोनल, सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सात माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान के दौरान तैनात रहेंगे। जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा कि अनावश्यक रूप से बूथों पर भीड़ एकत्रित न होने दें और बूथों के आसपास भी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह, एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जिले में 1605 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में 417 मतदाता, नगर पालिका परिषद खतौली में 219 मतदाता, बुढ़ाना ब्लाक कार्यालय में 333 मतदाता, मोरना ब्लाक कार्यालय में 154, जानसठ ब्लाक कार्यालय में 197, पुरकाजी ब्लाक कार्यालय में 122 और चरथावल ब्लाक कार्यालय में 163 मतदाता अपना अपना वोट डालेंगे।