फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA will fund the rescue from Kovid

कोविड से बचाव को निधि देंगे विधायक

Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
MLA will fund the rescue from Kovid
मुजफ्फरनगर। कोविड महामारी से बचाव के लिए जनपद के भाजपा विधायक भी अपनी विधायक निधि से धनराशि देंगे। जल्द ही सभी विधायक बैठक करके इसका निर्णय लेंगे। शासन ने आदेश जारी किया है कि प्रदेश के विधायक कोविड महामारी से बचाव, इलाज आदि से संबंधित व्यवस्था के लिए सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में अपनी विधायक निधि से जितनी चाहे उनकी राशि दे सकते है। गत वर्ष सभी विधायकों की तीन-तीन करोड की विधायक निधि शासन ने कोविड में ले ली थी। इसके अलावा भी सभी विधायकों ने 25-25 लाख रुपये यहां अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए दिए थे। इस संबंध में राज्यमंत्री कपिल देव का कहना है कि वो फिलहाल कोविड में है। अभी तक विधायक निधि का भी पता नहीं है कि कितनी आई है। ठीक होने पर जल्द बैठक करके धनराशि दी जाएगी। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने बताया कि जल्द ही वो गत वर्ष भी भांति कोविड से बचाव के लिए धनराशि देंगे। राज्यमंत्री विजय कश्यप ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में घोषणा करेंगे। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने बताया कि सभी विधायकों से के साथ बैठक करके जल्द निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed