{"_id":"613268fb8ebc3e14f006c802","slug":"mla-vikram-saini-appeared-in-court-muzaffarnagar-news-mrt554650215","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश हुए विधायक विक्रम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश हुए विधायक विक्रम सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में पेश हुए विधायक विक्रम सैनी
मुजफ्फरनगर। आठ साल पहले वर्ष 2013 में हुए दंगे के एक मामले में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में विवेचक के बयान हुए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख लगाई है।
वर्ष 2013 के 27 अगस्त को कवाल कांड हुआ था, जिसमें कवाल के शाहनवाज ही हत्या होने पर भीड़ ने मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी थी। कवाल कांड के बाद ही जिले में दंगा भड़का था। इस दौरान कवाल गांव में एक कार में आग लगाने की घटना हुई थी, जिसमें विधायक विक्रम सैनी सहित कई लोगों को नामजद कराया था। यह मुकदमा अब एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को तारीख होने पर विधायक विक्रम सैनी कोर्ट में पेश हुए। अभियोजन की ओर से कोर्ट में विवेचक के बयान दर्ज कराए गए। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता भारतवीर अहलावत ने जिरह की। विशेष अदालत के न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख नियत की है।
बच्चों के यौन शोषण मामले में एक पीड़ित के बयान दर्ज
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ के गोडिया मठ आश्रम में मिजोरम और त्रिपुरा के बच्चों के साथ हुए यौन शोषण के मामले में शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट में एक और पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। न्यायाधीश संजीव कुमार तिवारी ने मामले की सुनवाई 21 सितंबर तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
अदालत में आश्रम संचालक भक्ति भूषण महाराज और उनका शिष्य कृष्णमोहन दास पेश हुए। गत वर्ष नौ जुलाई को शुकतीर्थ के गोडिया मठ के दस बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने मुक्त करा कर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया था, जिसमें यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। इस पर मठ संचालक भक्ति भूषण महाराज और उनके शिष्य कृष्णमोहन दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए गए थे। दोनों आरोपी जमानत पर है।
रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई 17 तक स्थगित
मुजफ्फरनगर। करीब 27 साल पहले हुए रामपुर तिराहा कांड के मुकदमे की सुनवाई अदालत ने 17 सितंबर तक स्थगित कर दी। दो अक्तूबर 1994 में उत्तराखंड आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग व बलात्कार की घटना के मामले में पुलिस कर्मचारी रहे मिलाप व वीरेंद्र के विरुद्ध सीबीआई ने लूट, दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को विशेष कोर्ट पॉक्सो में आरोपियों की पेशी हुई, लेकिन गवाह के बयान दर्ज नहीं हो सके। अब इस मामले की सुनवाई 17 सितंबर तक स्थगित हो गई है।