फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA stopped encroachment campaign

विधायक ने रुकवाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 28 Apr 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 28 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
MLA stopped encroachment campaign
Encroachment - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान मालवीय चौक से रेलवे रोड, रोडवेज बस अड्डे से लेकर प्रकाश चौक तक चला। प्रकाश चौक पर दो शोरूम के सामने अतिक्रमण हटाने को लेकर शहर विधायक और सिटी मजिस्ट्रेट आमने-सामने आ गए। हंगामे के बीच अभियान रोक दिया गया। विधायक शोरूम के सामने के अतिक्रमण को तोड़ने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि जो प्रशासन से तीन फुट तय हुआ है यह उसी दायरे में है, जबकि प्रशासन का कहना था कि तय से ज्यादा अतिक्रमण किया गया है।  
विज्ञापन


जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान दसवें दिन भी जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने पुलिस फोर्स और नगरपालिका की टीम के साथ अंसारी रोड पर मालवीय चौक से अभियान को शुरू कराया। जेसीबी मशीन का यह पहला हमला मदन स्वीट्स के बाहर किए गए अतिक्रमण पर हुआ। दुकान के बाहर किए गए डेकोरेटेड बोर्ड को जेसीबी के सहारे सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया। चौराहे पर अतिक्रमण हटवाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने रेलवे रोड का रुख किया। यहां पर सड़क के दोनों ओर टीम अतिक्रमण हटवाती चलती रही। तनेजा हॉस्पिटल के आगे डॉ. यशपाल सिंह अल्ट्रासाउंड सेंटर के बराबर में एक होटल के बाहर किया गया अतिक्रमण हटवाया। इसी प्रकार कई अन्य दुकानों पर जाकर भी अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन


जेसीबी आगे बढ़ी और रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड से प्रकाश चौक तक अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद प्रकाश चौक से महावीर चौक की ओर रुख किया गया। एक बार फिर से सिटी मजिस्ट्रेट टीम को लेकर यहां पहुंचे तो हड़कंप मच गया। 18 अप्रैल को महावीर चौक से ही शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत हुई थी। उस दिन भी भारी हंगामा हुआ और शुक्रवार को जब सिटी मजिस्ट्रेट ने शोरूम और रूप फर्नीचर शोरूम के मालिकों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई शुरू की तो व्यापारियों ने घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कुछ व्यापारियों ने नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल को फोन कर मामले की जानकारी दी। इन व्यापारियों का कहना था कि जब प्रशासन के द्वारा यहां पर शुरूआत में ही कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया गया था, तो फिर दोबारा अभियान चलाकर क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है।

यहां विरोध और हंगामे के बीच ही सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने रूप फर्नीचर के बाहर बोर्ड को उतरवा दिया। इसी बीच विधायक कपिल देव और अन्य व्यापारी नेता भी पहुंच गये। विधायक के आने के बाद व्यापारियों ने उनको अपनी समस्या बताई।
विधायक ने सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता की और कहा कि वो आज अभियान को यहीं पर रोक दें, इन व्यापारियों और दुकानदारों को समय दें। व्यापारी खुद ही अपना अतिक्रमण हटवा देंगे, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने अभियान को जारी रखा। इसको लेकर व्यापारियों की तीखी नोकझोंक भी सिटी मजिस्ट्रेट के साथ हुई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने करीब दो बजे यहीं से टीम को वापस भेज दिया।

वहीं विधायक ने अग्रवाल मार्केट के पास एक दुकान में व्यापारियों के साथ वार्ता की। इसमें संयुक्त व्यापार संगठन के अध्यक्ष रेवती नंदन सिंघल, सभासद विकल्प जैन, व्यापारी नेता संजय मित्तल सहित कई व्यापारी नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed