फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA raised the issue of college in the assembly

विधायक ने कालेज शुरु कराने का मुददा विधानसभा में उठाया

Fri, 21 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
MLA raised the issue of college in the assembly
जानसठ के गांव कवाल में बना पड़ा महिला राजकीय इंटर कालेज। - फोटो : KHATAULI
विधायक ने कालेज का मुद्दा विधानसभा में उठाया
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। विधायक विक्रम सैनी ने विधानसभा में कवाल गांव के महिला राजकीय इंटर कालेज के तीन साल बाद भी शुरू न होने का मुद्दा उठाया। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र स्कूल को शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।

गांव कवाल में तीन साल पूर्व सपा शासन में बने महिला राजकीय इंटर कालेज के आज तक शुरू न होने पर क्षेत्र की छात्राओं को जानसठ अथवा नंगला इंटर कालेज में पढ़ने के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। विधायक विक्रम सैनी द्वारा महिला राजकीय इंटर कालेज के शुरू नहीं होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में उठाया। विधायक ने फोन पर बताया कि उनके द्वारा स्कूल का मुद्दा विधानसभा में उठाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले में संज्ञान लिया और शीघ्र इसी सत्र से स्कूल चलाने के दिशा निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों गांव की छात्राएं जानसठ के गोमती कन्या इंटर कालेज एवं नंगला इंटर कालेज में पढ़ने के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी सत्र से स्कूल चलाया जाएगा तथा शीघ्र ही अध्यापकों की भी नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed