{"_id":"5e84c0388ebc3e6fd500974e","slug":"mla-questions-nizamuddin-markaz-khatauli-news-mrt476131389","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने निजामुद्दीन मरकज पर उठाए सवाल, कहा- ऐसे तो लाशों के ढेर लग जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने निजामुद्दीन मरकज पर उठाए सवाल, कहा- ऐसे तो लाशों के ढेर लग जाएंगे
Wed, 01 Apr 2020 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:31 PM IST
सार
भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने निजामुद्दीन मरकज पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां तक ये संक्रमित लोग जा रहे हैं, वहां पर लाशों के ढेर लग जाएंगे।
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। विधायक ने निजामुद्दीन मरकज पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां तक ये संक्रमित लोग जा रहे हैं, वहां पर लाशों के ढेर लग जाएंगे। हम लाशों के चेहरे भी नहीं देख पाएंगे। यूपी सरकार की ओर से इनको खोजा जाएगा। ये आईएसआई के मानव बम हैं।
विज्ञापन
ये तो एक ही व्यक्ति दस को मार रहा है। आप मानवता दिखाए, प्रशासन को सूचना दें। नहीं तो जेल जाओगे। सोशल मीडिया पर विधायक ने पत्रकार को इंटरव्यू देते हुए कहा कि मेरी विधानसभा में ऐसे लोग मिले तो मैं खुद मुकदमा दर्ज कराऊंगा। मैं इसकी जांच कराऊंगा और करा रहा हूं। इसके लिए मैं समझौता नहीं कर सकता। मैं देश के लिए काम करता हूं, मैं जांच कराऊंगा, यह जांच उनके हित में ही होगी। इन लोगों को मानव बम से बचना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम का बयान- देश में साजिश के तहत फैलाया जा रहा कोरोना आतंकवाद
विज्ञापन
उन्होंने कहा विशेष रूप से मुस्लिम समाज की ये जो जमात है, ये तो बिल्कुल गलत बात कर रहे हैं। निजामुद्दीन मरकज से निकली जमात के लोग तो अलग- अलग प्रदेशों में गए हैं, पता नहीं कहां कहां गए हैं। मस्जिदों में इतनी भीड़ है, मंदिर हमारे बंद हैं। आरती बजाना बंद कर दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/