फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA Nahid got medical done in district hospital

UP: जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन को गले में दर्द की शिकायत, पुलिस ने कराया मेडिकल

Mon, 05 Sep 2022 05:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 05:10 PM IST
सार

सपा विधायक नाहिद हसन को गले दर्द की शिकायत हुई है। इसके बाद पुलिस ने नाहिद हसन का मेडिकल कराया। 

विज्ञापन
MLA Nahid got medical done in district hospital
सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद शामली जनपद के कैराना विधानसभा से सपा विधायक नाहिद हसन को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कई जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने गले में दर्द की शिकायत की थी।

विज्ञापन


शामली पुलिस ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट के मामले में जनवरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट से भी विधायक को राहत नहीं मिल पाई थी। जेल में ही रहते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और विजय हुए थे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पिछले कई दिन से उन्हें गले में दर्द की शिकायत है। उन्हें जेल के अस्पताल में भी उपचार दिलाया गया। शनिवार को भारी सुरक्षा में उन्हें जिला अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया गया। गले के साथ ही अन्य कई प्रकार की जांच भी कराई गई है। उपचार के बाद उन्हें वापस सुरक्षा में जिला जेल वापस ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

कैराना विधायक नाहिद हसन का सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व कुछ और जांच कराई गई है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। - राकेश कुमार, सीएमएस

यह भी पढ़ें: Murder: लड़कों से बात करने पर नाखुश थे मां-बाप, 11 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत, शव का चौथे दिन भी नहीं सुराग

हर शनिवार को तीन दर्जन से अधिक बंदियों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया जाता है। कुछ परेशानी के चलते इसी प्रक्रिया में विधायक नाहिद हसन भी गए थे। - सीताराम शर्मा, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed