फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA launched communicable disease control campaign

विधायक ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Fri, 02 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
MLA launched communicable disease control campaign
विधायक ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने फीता काटकर किया। उन्होंने कोरोना टीकाकरण कैंप का भी निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज के सभागार में हुए कार्यक्रम में विधायक ने सभी लोगों को संचारी रोगों एवं कोरोना से बचाव की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सबके स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें। कोरोना वायरस बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें एवं टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। घर-घर जाकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। एसीएमओ डॉ. वीके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह, डॉ. गीतांजलि वर्मा, एहतेशाम, डीएमसी यूनिसेफ तरन्नुम, दीपक कुमार, काव्य शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. सचिन गोयल, डॉ. संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाहपुर सीएचसी पर बृहस्पतिवार को विधायक उमेश मलिक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने निगरानी समिति के लोगों से क्षेत्र में घूमकर सभी बच्चों के अभिभावकों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी पर पौधरोपण भी किया गया और संचारी रोगों व कोविड-19 से लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली गई। नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी, सीएचसी प्रभारी डॉ एनपी सिंह, ग्राम प्रधान डॉ कुलदीप त्यागी और हरिदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed