फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA inaugurated Kovid Center in IIHT

आईआईएचटी में बने कोविड सेंटर का विधायक ने किया शुभारंभ

Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated Kovid Center in IIHT
देवबंद। आईआईएचटी में बने कोविड सेंटर में अब कोरोना पीड़ित मरीजों का उपचार होगा। इस सेंटर का शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह द्वारा किया गया। इस अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन

गांवों में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनका उपचार करने के लिए जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज, देवबंद यूनानी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और आईआईएचटी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीमों का गठन किया गया। उक्त टीमों ने शनिवार को खेड़ामुगल, महेशपुर, शब्बीरपुर, बाबूपुर नगली आदि गांवों में घर-घर जाकर खांसी, जुकाम, बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवाई वितरित की। विधायक बृजेश सिंह जी ने बताया कि विधानसभा के सभी गांवों में मेडिकल कॉलेजों के सहयोग से सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर भी गांवों में जाकर लोगों का मेडिकल चेकअप कर उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। उनका उद्देश्य सभी गांवों में मरीजों का मेडिकल चेकअप और सैनिटाइज कराकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। विधायक ने बताया कि जल्द ही जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में बने कोविड सेंटर का शुभारंभ भी करा दिया जाएगा। जहां पर गंभीर कोरोना पीड़ित मरीजों का उपचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed