फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA agitated after seeing dirt in Devikund lake

देवीकुंड सरोवर में गंदगी देख भड़के विधायक

Sat, 11 Jan 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
MLA agitated after seeing dirt in Devikund lake
देवीकुंड सरोवर में गंदगी देख अधिकारियों को निर्देश देते विधायक ब्रिजेश सिंह - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर स्थित सरोवर का शुक्रवार को विधायक ब्रिजेश सिंह ने निरीक्षण किया। विधायक ने उस समय नाराजगी जताई जब उन्हें सरोवर में गंदगी भरी देखी। तुरंत ही अधिकारियों को बुलाकर सरोवर की साफ-सफाई कराने को कहा। अधिकारियों ने तीन दिन के भीतर साफ-सफाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर और सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्यों को लेकर असंतोष जाहिर किया। विधायक ने कहा कि आस्था का केंद्र माने जाने वाले त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में सफाई कार्य न होना अधिकारियों की लापरवाही उजागर करती है। क्षेत्रीय विधायक ने एसडीएम राकेश कुमार और नगर पालिका के ईओ विनोद कुमार को मौके पर बुलाते हुए उन्हें मंदिर परिसर में फैली गंदगी को दिखाया और तल्ख लहजे में जल्द से जल्द सफाई कार्य कराने को कहा। एसडीएम द्वारा मौके पर मौजूद भाजपाइयों को तीन के अंदर मंदिर परिसर और सरोवर की सफाई कराने का आश्वासन देते हुए जल्द ही कार्य लगाने के दिशा निर्देश पालिका अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार, विकास चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नेता पकंज त्यागी, अनिल त्यागी, सोनित कश्यप, सन्नी राणा, अंकित राणा, नवीन चौधरी, डा. उपेंद्र चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed