फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mithlesh Pal did not appear in court, hearing on January 18

Muzaffarnagar News: अदालत में पेश नहीं हुई मिथलेश पाल, 18 जनवरी को सुनवाई

Sat, 04 Jan 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mithlesh Pal did not appear in court, hearing on January 18
मुजफ्फरनगर। पांच साल पहले धनगर समाज के आंदोलन के दौरान शहर में जाम और धरने-प्रदर्शन के मामले में मीरापुर की रालोद विधायक मिथलेश पाल अदालत में पेश नहीं हुई। बचाव पक्ष की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग के लिए धनगर समाज के लोग 25 फरवरी 2019 को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र हुए थे। धरने के बीच ही सरकुलर रोड होते हुए पहले प्रकाश चौक और फिर महावीर चौक पर जाम लगाया गया। कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कई घंटे चले हंगामे में वर्तमान विधायक मिथलेश पाल, मांगेराम, अमरनाथ पाल, विनय पाल, पुष्पांकर पाल समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच कर आरोपपत्र दाखिल किया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है। विधायक समेत 15 आरोपियों पर आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed