फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mission 2024: Jayant says Youth will not be allowed to face shortage of resources, anounce for stadium

Mission 2024: जयंत बोले- युवाओं को संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी, सावटू के स्टेडियम से मिलेगी नई दिशा

Sun, 03 Dec 2023 12:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Dec 2023 12:37 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद  सावटू में आयोजित अभिनंदन समारोह में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा युवाओं और किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है। युवा और किसान समस्याओं से जूझ रहा है।

विज्ञापन
Mission 2024: Jayant says Youth will not be allowed to face shortage of resources, anounce for stadium
jayant chaudhary - फोटो : Amar Ujalajayant chaudhary

विस्तार

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में भाजपा ने जो पहले किया था, इस बार नहीं होने देंगे। सावटू में स्टेडियम का निर्माण होने से क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा जिससे देश-विदेश में मेडल जीतकर आगे बढ़ सकेंगे। खेल के उपकरणों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सड़क बिजली के विकास कार्य तो होते रहते हैं, लेकिन स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सावटू में आयोजित अभिनंदन समारोह में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों को कोई राहत नहीं दी है। किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें हर समय संघर्ष करना पड़ रहा है, जिद्दी सरकार अपने रवैये पर अड़ी हुई है। कोरोना काल में जिन युवाओं की उम्र निकल गई, रोजगार से वंचित ऐसे युवाओं के लिए कोई घोषणा नहीं की गई। प्रदेश सरकार निजी संस्थानों को फायदा पहुंचाने के लिए योजना बना रही है।

विज्ञापन


इंजीनियर की डिग्री होने के बाद भी नौजवान यूपी में जूनियर इंजीनियर भी नहीं बन पा रहे हैं। सावटू गांव में युवाओं की मांग पर अपनी निधि से स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन सत्ता के इशारे पर प्रशासन ने निर्माण में कई तरह की बाधाएं खड़ी कर दीं। निर्माण प्रक्रिया में कानूनन 45 दिन का नियम है, लेकिन प्रशासन ने अड़ंगा लगाकर एक साल में भी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्रालय, प्रथम पुलिस आयोग, केंद्रीय रेलवे कर्मचारियों को पहली बार बोनस, नरेगा योजना की शुरुआत की थी। लेकिन सरकार इन योजनाओं को आगे न बढ़ाकर नई-नई योजनाएं ला रही है, जिनमें फिजूलखर्ची की जा रही है। सरकार अगर चाहती तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिल सकता था। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि आज सरकार के दोहरे मापदंड व दोहरी व्यवस्थाएं हैं। सरकार की इन व्यवस्थाओं के कारण भारत के किसानों पर 21 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रत्येक किसान परिवार पर 74 हजार रुपये का कर्ज है। इसी वजह से शुगर मिलों का भुगतान एक वर्ष पीछे है। सरकार अनुसंधान संस्थाओं को कम कर रही है।उन्होंने कहा कि पीएम आशा योजना में ड्रोन से कीटनाशक दवा छिड़काव के लिए खर्च किए गए साढ़े 12 सौ करोड़ रुपये, नया संसद बनाने में खर्च हुए करोड़ों रुपये और नए-नए हेलीकॉप्टर खरीदने में खर्च हुए लाखों रुपये अगर सरकार किसानों व गरीबों के लिए खर्च करती तो गरीब जनता इतनी गरीब नहीं होती। सरकार मोरना मिल के विस्तारीकरण की घोषणा कर मुकर गई। किसानों व युवाओं से कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो चौधरी साहब के बताए मार्ग पर चलना होगा व उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा।

रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, मनीषा अहलावत, अंकित बालियान, सत्येंद्र तोमर और सुभाष गुर्जर मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।

इसके अलावा विधायक चंदन चौहान, विधायक अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, संगठन महामंत्री अजित राठी, विधानसभा प्रभारी डॉ. अमित ठाकरान, पूर्व कमिश्नर एसके वर्मा, कमल गौतम, राजेश चेयरमैन, अजय चेयरमैन, ओमवीर सिंह, ललित सहरावत, कृष्णपाल राठी, विदित मलिक, जगपाल प्रधान, आकिल काजी, अजित राठी मौजूद रहे।

वर्तमान में युवाओं को स्टेडियम की जरूरत : टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नौजवानों को स्टेडियम से लाभ मिलेगा। आज स्टेडियम की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नशे की आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का परिवार तीन पीढ़ी से किसान हित की लड़ाई लड़ रहा है।

चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज बुलंद की: अनिल कुमार
पुरकाजी के रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज को आगे बढ़ाया। आज सरकार किसानों की आवाज दबाने पर तुली है। युवा बेरोजगार हैं। किसानों की उपज घटी है। मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार नफरत की आग उगल रही हैं। सरकारें सड़क पर और सदन के अंदर झूठ बोलतीं हैं। मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण की लडाई आखिरी दम तक लड़ेंगे।

मैनेजमेंट कमेटी ने इंडोर स्टेडियम की मांग रखी
इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी प्रबंधक डॉ. करणवीर, अध्यक्ष मास्टर कर्मवीर सिंह, ब्रजवीर, संजय, मनोज, विनोद, भूपेंद्र, रामकुमार शर्मा, जोनी, जयवीर, इंद्रजीत, आनंदवीर ने कॉलेज के खेल मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाए जाने के लिए जयंत चौधरी को प्रस्ताव देकर मांग रखी। प्रबंधक डॉ. करणवीर सहरावत ने बताया कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की साढ़े पांच फुट ऊंची मूर्ति जयपुर से बनवाकर मंगवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed