फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing youth Anuj's body recovered from Sheikhpura

मुजफ्फरनगर: ग्रामीणों ने घेरा थाना, हिरासत में लिए युवक ने उगला राज, जंगल से बरामद हुई अनुज की लाश

Wed, 31 Aug 2022 07:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 07:56 AM IST
सार

पुलिस ने जंगल से अनुज की लाश बरामद की है। हिरासत में लिए गए युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज उगल दिया।

विज्ञापन
Missing youth Anuj's body recovered from Sheikhpura
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के शेखपुरा से संदिग्ध हालात में लापता हुए अनुज की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने युवक का शव अतरपुरा के जंगल से बरामद करा दिया। अनुज की गला दबाकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


गांव शेखपुरा निवासी श्रवण ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसके बेटे अनुज को सोमवार को दो दोस्त बुलाकर ले गए थे। उनका बेटा वापस नहीं लौटा। पुलिस ने उसके दोस्त सुहैल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मंगलवार रात नौ बजे पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। पीड़ितों ने लापता युवक के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की। थाने के घेराव के बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने लापता हुए युवक का शव अतरपुरा के जंगल से बरामद करा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक के परिजन युवक की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले रखा है, जबकि अनुज को घर से बुलाकर ले जाने वाला दूसरा साथी अभी फरार है।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed