फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing girls recovered, insisting on living with each other

लापता किशोरियां बरामद, एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी

Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Missing girls recovered, insisting on living with each other
- चार दिन पहले जानसठ क्षेत्र से हुई थी दोनों लापता, शिमला से बरामद
विज्ञापन

- दोनों को नहीं मना सके परिजन, पुलिस कोर्ट में करेगी पेश
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र से चार दिन पूर्व लापता हुई दो किशोरियां शिमला से बरामद हो गई है। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। परिजन दोनों को मनाने थाने पहुंचे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
चार दिन पहले दोनों सहेलियां घर से अचानक लापता हो गई थी। पहले परिजन इधर-उधर तलाश करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर दोनों की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस दोनों सहेलियों को शिमला से बरामद कर मंगलवार को थाने ले आई। जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी पहुंच गए। किशोरियों ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों को मनाने का प्रयास किया गया। मगर, दोनों ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के डांटने से नाराज हैं किशोरी
दोनों किशोरी साथ पढ़ती है और दोनों के विचार काफी मिलते हैं। इसी बात को लेकर परिजनों ने उन्हें डांट दिया था। इसकके बाद से दोनों घर से रुपये लेकर लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने पर कभी हां तो कभी ना
दिनभर दोनों के परिजन मनाने का प्रयास करते रहे। दोनों ने कभी घर जाने पर हां की तो कभी ना कर दी। पुलिस भी असमंजस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed