{"_id":"60c3aca38ebc3e3ba20687e8","slug":"missing-girl-s-body-found-in-pond-for-four-days-muzaffarnagar-news-mrt542319925","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता युवती का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता युवती का शव तालाब में मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चौकड़ा गांव में चार दिन से लापता युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले में शव की पहचान करने के बाद कार्रवाई से इंकार कर दिया। आला अफसरों के निदेश पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी भिजवाया।
चरथावल के गांव चौकड़ा में सात जून को प्रियंका (20) पुत्री विजय पाल गांव से गायब हो गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और रिश्तेदारी और आसपास पूरे इलाकों में संपर्क किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार को दोपहर कुछ लोगों ने तालाब के किनारे शव देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर पहचान कराई। मृतका के भाई ने उसकी पहचान प्रियंका के रूप में की। पहले परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कहते हुए शव को बिना पोस्टमार्टम के दिए जाने की गुहार पुलिस से लगाई। इसी बीच जिला मुख्यालय पर पुलिस अफसरों को युवती की हत्या किए जाने की बात कहते हुए किसी ने शिकायत कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि थाने में पहले से उसकी गुमशुदगी दर्ज है। मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।