फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing brother and sister found in Roorkee

लापता हुए भाई-बहन रुड़की में मिले

Fri, 22 Apr 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Missing brother and sister found in Roorkee
लापता हुए भाई-बहन रुड़की में मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुधवार को स्कूूल न जाकर घूमने के लिए उत्तराखंड जा पहुंचे दो नाबालिग बहन-भाई व उनकी युवा ममेरी बहन को पुलिस ने खोज निकाला। जबकि बहन भाई के नाबालिग होने के कारण परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों को मेडिकल के लिए भेजा है। दोनों नाबालिगों को चाइल्ड केयर कमेटी को सौंपा गया हैं। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है। कई संदिग्ध युवक भी पुलिस ने हिरासत में लिए हैं।
शहर के सुभाषनगर निवासी एक व्यक्ति के 14,13 व 7 वर्ष तीन बच्चे गांधी कालोनी के गुरु गोविंद स्कूल में पढ़ते है। इन बच्चों का मामा भी पास में ही रहता है। तीनों बच्चों को साथ लेकर उनके मामा की 18 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह उन्हें स्कूल छोड़ने के लिए गई थी। कक्षा दो के छात्र 7 वर्षीय बालक को स्कूल भेज दिया। अन्य दोनों बच्चें कापी खरीदने का बहाना बनाकर मामा की बेटी के साथ रुक गए। इसके बाद यह तीनों लापता हो गए। दोपहर में स्कूल से बालक खुद ही घर पहुंचा। तब बच्चों के लापता होने की जानकारी मिली। परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया, न मिलने पर देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों द्वारा गठित टीम ने देर रात रुड़की के एक होटल से तीनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि तीनों अपनी मर्जी से घूमने गए थे। दोनों बच्चों ने कहा कि वह तो दीदी (मामा की बेटी) के साथ घूमने गए थे। एक दिन पहले योजना बना ली थी। इसलिए घर से ड्रेस पहनकर गए। सादा कपड़े बैग में रखे थे। ममेरी बहन ने इस बार इंटर की है, वह तीन दिन पहले ही व्यस्क हुई है। उसने अपनी आईडी देकर होटल में कमरा लिया था। उसने अपना पुराना सिम तोड़कर नया सिम मोबाइल में डाला था। सीसीटीवी में भी तीनों एक साथ जाते दिखाई दिए है। तीनों बस में बैठकर रुड़की पहुंचे थे। एक बच्चे का हाल ही में जन्म दिन था। उसमें गिफ्ट में रुपये आए थे। इन्हीं रुपयों को लेकर घूमने निकले थे। तीनों का मेडिकल कराया है। नाबालिगों को चाइल्ड केयर कमैटी को सौंपा है। कमेटी बच्चों को परिजनों के सुपुर्द करेगी। उनके बयान भी कराए जाएंगे। कई संदिग्ध युवक हिरासत में लिए है। मामा की बेटी के मोबाइल की डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed