फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Miscreants looted cash from rickshaw driver

बदमाशों ने रिक्शा चालक से नकदी व रिक्शा लूटी

Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash from rickshaw driver
बदमाशों ने रिक्शा चालक से नकदी लूटी
विज्ञापन

जानसठ। बदमाशों ने चालक को बेहोश कर उससे नकदी व रिक्शा लूट ली। बदमाश चालक को थाना सिखेड़ा के पीछे चकरोड पर बेहोशी की हालत में डालकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में किसान को चालक पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिखेड़ा और जानसठ पुलिस चालक से लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सीमा विवाद में उलझी है।

मोहल्ला काजियान निवासी फरमान ई रिक्शा चालक है। बुधवार की सुबह फरमान अपने घर से रिक्शा लेकर चला था। बुधवार की देर शाम को थाना सिखेड़ा के पीछे चकरोड में एक किसान को बेहोशी की हालत में व्यक्ति पड़ा मिला, जिसकी सूचना किसान ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेहोशी की हालत में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। व्यक्ति की पहचान फरमान के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद फरमान को सिखेड़ा थाने के पीछे डाल दिया। परिजनों ने आरोप है कि जानसठ में सिखेड़ा पुलिस लूट की घटना दर्ज करने के लिए सीमा विवाद में उलझी रहीं। परिजनों ने दोनों थानों में तहरीर दी, लेकिन दोनों थानों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। परिजनों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed