फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Misbehaving with the female inspector by pretending to marry

शादी का झांसा देकर महिला दरोगा से दुष्कर्म

Sun, 23 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Misbehaving with the female inspector by pretending to marry
शादी का झांसा देकर महिला दरोगा से दुष्कर्म
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पीएसी के एक दरोगा ने महिला दरोगा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक साल पूर्व सगाई में दिए गए पांच लाख रुपये व अन्य कीमती सामान भी हड़प लिया। महिला दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीरापुर कस्बा निवासी युवती यूपी पुलिस में महिला सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। फिलहाल बुलंदशहर जनपद में तैनात है। पीड़िता सब इंस्पेक्टर ने शनिवार को मीरापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उसका रिश्ता परिजनों ने शामली जनपद के गांव गढ़ीरक्खा निवासी संदीप चौहान से किया था। संदीप चौहान पीएसी 41वीं बटालियन गाजियाबाद में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात है। गत वर्ष 14 फरवरी 2019 को दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें पांच लाख नकद व अन्य कीमती सामान दिया गया था। दोनों की शादी के लिए 21 अप्रैल 2019 की तिथि निर्धारित की गई थी। पीड़िता के अनुसार शादी की तिथि के समय उसकी वीआईपी ड्यूटी लग गई, जिसके चलते विवाह तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। ड्यूटी के दौरान ही एक दिन आरोपी ने उसे बहाने से गाजियाबाद के भोपुरा स्थित आवास पर ले गया, जहां आरोपी ने दो बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी शादी के लिए दस लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगा। लेनदेन की बात होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने दरोगा से बात की, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। महिला दरोगा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर दरोगा संदीप चौहान ने उसे धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला दरोगा का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed