फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minorities commission asked for report, sued youtuber, school closed

Muzaffarnagar News: अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट, यूट्यूबर पर मुकदमा, स्कूल बंद

Tue, 29 Aug 2023 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Minorities commission asked for report, sued youtuber, school closed
खुब्बापुर में छात्र  पिटाई प्रकरण के बाद  गली में तैनात पुलिस।।
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र के मामले में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम और एसएसपी से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। छह सितंबर को सुनवाई की तिथि तय की गई। बच्चे की पहचान उजागर करने का आरोप लगाते हुए ऑल्ट न्यूज के पत्रकार मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। स्कूल पर ताला लटका है। पीड़ित बच्चे का प्रवेश शाहपुर के निजी स्कूल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी और सचिव शकील अहमद सिद्दिकी ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन से मामले की रिपोर्ट तलब की है। बीएसए शुभम शुक्ला और नेहा पब्लिक स्कूल की आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूछा गया है कि अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गई। सुनवाई के लिए छह सितंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण विष्णु दत्त त्यागी ने पत्रकार मोहम्मद जुबैर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम धारा 74 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एबीएसए शाहपुर संजय भारती ने खुुब्बापुर पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल बंद मिला, शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीडि़त के दादा ने खाना छोड़ा
पीड़ित छात्र के दादा हाकिम अली ने खाना छोड़ दिया है। उनका कहना है कि वह बेहद आहत हैं। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोग दबाव बना रहे हैं। हमें सामाजिक समझौता स्वीकार है, लेकिन कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भावुक होने पर उनका भी रोते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed